हरदोई/स्टेट ब्यूरो,(लवकुश सिंह):- हरदोई जिले में चल रहे अवैध शास्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया बिलग्राम थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह द्वारा मय महकमा में द्वारा मिली सूचना पर ग्राम करैला गंगा नदी के उस पार कन्नौज बॉर्डर पर अभियुक्त रामदास पुत्र स्वर्गीय विश्राम निवासी ग्राम पुन्ना पुरवा मजरा कटनी बिलुरी थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को संदीप किसान के अमरूद के बाग के पास बनी झाड़ियों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण और मरम्मत करते हुए गिरफ्तार किया |
इनके पास से भारी मात्रा में व्यस्त देसी तमंचा बंदूक निर्मित अर्ध निर्मित वास्तु शास्त्र को बनाने के उपकरण बरामद हुए | गिरफ्तार रामदास पुत्र विश्राम ने बताया कि शस्त्र बनाने का पुराना कारीगर है पूर्व में भी दो बार अवैध शस्त्र बनाते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था | वर्तमान समय में पुलिस की सख्ती व पकड़े जाने के डर से गंगा नदी के उस पार कन्नौज बॉर्डर पर संदीप किसान के बाद के झोपड़ी बनाकर आसपास के जनपदों में आर्डर प्राप्त कर संपर्क बना कर उनकी मांग के अनुसार शस्त्र निर्माण कर भेजता रहा है | पुराने शास्त्रों की मरम्मत करता है |
अभियुक्त द्वारा या भी पता लगा है कि उसके द्वारा किस-किस अपराधियों को अपराधी गिरोह को इन तमंचा द्वारा सप्लाई की गई है जिनके पास से 3 अधिया 315 बोर बरामद ,बन्दूक 12 बोर ,एक अधिया बन्दूक 12 बोर,एक नाल 12 बोर,दो तमंचा 315 बोर,एक अधवना 315 बोर,एक तमंचा 12 बोर,5 जिन्दा कारतूस 315 बोर,शास्त्र बनाने का उपकरण ब समान बरामद हुआ जिस पर 805/08-3/25 806/08-5/25 494/18 AACT थाना बिलग्राम में दर्ज है |